Site icon 24 News Update

उदयपुर टीम दौसा रवाना, राजस्थान जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राजस्थान राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उदयपुर की टीमें आज दौसा के लिए रवाना हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 दिसंबर तक किया जाएगा। जिला कबड्डी संघ द्वारा टीमों की घोषणा करते हुए सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बालक वर्ग की कमान लोकेश पटेल संभालेंगे, जबकि बालिका टीम की कप्तान चेतना माली होंगी।

प्रस्थान से पहले गांधी ग्राउंड में किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू और पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

जूनियर बालक टीम में लोकेश पटेल (कप्तान), प्रवीण पटेल, अंकित मीणा, मनीष पटेल, सूरज डांगी, तनिश नाथ चौहान, हिमांशु पटेल, प्रवीण कुमार मीणा, विशाल पटेल, शब्बू हुसैन, जयेश गुप्ता, पूरण रावत, देव गुर्जर और नरेश डांगी शामिल हैं। टीम मैनेजर श्यामसुंदर शर्मा होंगे।

जूनियर बालिका टीम में चेतना माली (कप्तान), वंदना गाडरी, हेमलता गाडरी, गोरी मीणा, खुशी कंवर झाला, लक्षिता मेहता, मुस्कान मेहता, निकिता मेघवाल, कंचन मीणा, लक्षिता मीणा, बुशरा खान सिंधी और चंदा पटेल शामिल हैं। टीम मैनेजर मुंशी मोहम्मद, जबकि टीम कोच गोपाल पुर्बिया होंगे।

उदयपुर जिला कबड्डी संघ ने विश्वास जताया है कि दोनों टीमें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगी।

Exit mobile version