24 News Update उदयपुर। उदयपुर–सूरत वन्दे भारत एक्सप्रेस की मौजूदा समय सारिणी को लेकर यात्रियों और परिवहन संगठनों ने बदलाव की मांग उठाई है। वर्तमान में वन्दे भारत ट्रैन के समय के कारण ग्रामीण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समिति संयोजक मोहनलाल जैन और प्रकाश नागदा ने बताया कि प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार वन्दे भारत उदयपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होकर सूरत 10 बजे तक पहुंचे, वहीं सूरत से उदयपुर के लिए सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह बदलाव यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा और यात्रा का समय भी संतुलित रहेगा।वर्तमान समय में, सूरत से उदयपुर आने वाले अधिकांश यात्रियों का निवास गांवों में है। सुबह जल्दी ट्रेन पकड़ने के लिए ग्रामीणों को सुबह 3–4 बजे घर से निकलना पड़ता है, जबकि कई गांवों में बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। निजी साधन महंगे होने के कारण आम लोगों पर आर्थिक भार भी पड़ता है। इसलिए रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, सांसद और राज्य मंत्री से निवेदन किया गया है कि वन्दे भारत का समय उदयपुर से दोपहर 3 बजे और सूरत से सुबह 6 बजे तय किया जाए। प्रस्तावित बदलाव से यात्री भार संतुलित होगा और ग्रामीण यात्रियों को राहत मिलेगी। मोहनलाल जैन और प्रकाश नागदा ने कहा कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिहाज से आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल प्रशासन इस मांग पर जल्द निर्णय लेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्बिया कलाल समाज की क्रिकेट टीम की टी-शर्ट का भव्य विमोचन 10 दिवसीय आयुर्वेद क्षारसूत्र शिविर का भव्य समापन, हजारों रोगियों को नई उम्मीद