24 News Update जयपुर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में दलौदा–मंदसौर स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसका सीधा असर उदयपुर से संचालित ट्रेनों पर पड़ा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी—
इन ट्रेनों में रहेगा बदलाव:
ट्रेन संख्या 59836 (उदयपुर सिटी–मंदसौर)
7 मई 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली यह ट्रेन अब केवल नीमच तक ही जाएगी। यानी नीमच से मंदसौर के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 59835 (मंदसौर–उदयपुर सिटी)
8 मई 2026 को यह ट्रेन मंदसौर के बजाय नीमच से संचालित होगी। मंदसौर–नीमच खंड में यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
ट्रेन संख्या 19327 (रतलाम–उदयपुर सिटी)
6 मई से 8 मई 2026 तक यह ट्रेन रतलाम की बजाय नीमच से चलेगी। यानी रतलाम–नीमच के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता में सुधार होने की उम्मीद जताई गई है।

