यात्रीगण ध्यान दें: 18 व 19 को आंशिक रद्द रहेगी उदयपुर सिटी -मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा
desk 24newsupdate
Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। रतलाम मण्डल के रतलाम-नीमच रेलखण्ड पर हर्कियाखाल-मल्हारगढ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उदयपुर सिटी – मंदसौर -उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं आंशिक रद्द रहेगीः-
गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा जो दिनांक 18.02.25 व 19.02.25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-मंदसौर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 19.02.25 को मंदसौर के स्थान पर नीमच से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा मंदसौर- नीमच स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या
रूट
दिनांक
आंशिक रद्द की जानकारी
59836
उदयपुर सिटी – मंदसौर
18.02.25, 19.02.25
यह रेलसेवा नीमच तक ही चलेगी, मंदसौर-नीमच के बीच आंशिक रद्द
59835
मंदसौर – उदयपुर सिटी
19.02.25
यह रेलसेवा नीमच से चलेगी, मंदसौर-नीमच के बीच आंशिक रद्द