24 News Update उदयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा मल्हारगढ़ और मंदसौर स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण कई रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते उदयपुर से जुड़ी कुछ ट्रेन सेवाओं के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी–मंदसौर पैसेंजर 27 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक उदयपुर सिटी से चलकर केवल नीमच तक ही संचालित होगी। इस अवधि में नीमच–मंदसौर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर–उदयपुर सिटी पैसेंजर 28 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक मंदसौर के बजाय नीमच से संचालित होगी। यानी मंदसौर–नीमच खंड में यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी ट्रेन 9, 11 और 12 मार्च 2026 को रतलाम के स्थान पर चित्तौड़गढ़ से संचालित होगी। इस दौरान रतलाम–चित्तौड़गढ़ के बीच ट्रेन सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेल सेवा
गाड़ी संख्या 07706 हिसार–काकिनाडा टाउन विशेष रेलसेवा 8 मार्च 2026 को हिसार से प्रस्थान करने के बाद मार्ग में पश्चिम रेलवे क्षेत्र में करीब 2 घंटे 15 मिनट तक रेगुलेट (विलंबित) होकर संचालित होगी।
मल्हारगढ़–मंदसौर के बीच दोहरीकरण कार्य: उदयपुर की ट्रेन सेवाएं आंशिक रद्द, कुछ ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी

Advertisements
