Site icon 24 News Update

उदयपुर: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कोटड़ा पुलिस की कार्रवाई, 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त

Advertisements

कोटड़ा । अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना कोटड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे गीले पौधे जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृताधिकारी कोटड़ा डूंगरसिंह के सुपरविजन में थाना कोटड़ा टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर सूचना पर खेत में दबिश

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना सर्कल के गांव गुजराई में दबिश दी। वहां अभियुक्त सोवन पुत्र रेशमा निवासी गुजराई, पुलिस थाना कोटड़ा जिला उदयपुर के खेत से अवैध रूप से उगाए गए गांजे के कुल 95 किलो 370 ग्राम हरे गीले पौधे जब्त किए गए।

मामले में प्रकरण संख्या 31/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीम

  1. राजेश कुमार मीणा, थानाधिकारी कोटड़ा
  2. दिलीप कुमार, हैड कांस्टेबल 2099
  3. कुशल, हैड कांस्टेबल 2779
  4. पवनप्रकाश, कांस्टेबल 1679 (विशेष भूमिका)
  5. उत्पल, कांस्टेबल 986 (विशेष भूमिका)
Exit mobile version