Site icon 24 News Update

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई: 5 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोटड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहिद उर्फ सईद मोहम्मद पुत्र रफीक मोहम्मद, उम्र 42 वर्ष, निवासी शीतला माता मंदिर, कोटड़ा (उदयपुर) के कब्जे से कुल 5.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृताधिकारी कोटड़ा डुंगरसिंह चुंडावत के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी कोटड़ा राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 मार्च 2026 को एएनटीएफ के सहयोग से कोटड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से गांजा जब्त किया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, कांस्टेबल विकास (150), शम्भुलाल (2362), सतवीर सिंह (843), विपिन (1323), रामनिवास (663) तथा निलेश (149) की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version