24 News Update उदयपुर, सूरजपोल: पर्यटन नगरी उदयपुर में पर्यटकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्रवाई में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला विशेष टीम (DST) और सूरजपोल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पूर्व श्री महिपाल सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक श्री श्याम सिंह रत्नू (प्रभारी, डीएसटी) और सूरजपोल थानाधिकारी श्री रतन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सूरजपोल क्षेत्र में सक्रिय ऐसे गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई की जो पर्यटकों को परेशान कर रहा था। टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। ये बदमाश पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों से छेड़छाड़, जबरदस्ती गाइडिंग, ठगी जैसे कृत्य कर रहे थे जिससे उदयपुर की छवि और पर्यटन व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की छवि धूमिल करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहे थे भ्रामक जानकारी जिला शाला दर्पण रैंकिंग में पिछड़ने पर कलक्टर सख्त: परफॉर्म नहीं करने वाले अफसरों को चार्जशीट के निर्देश