24 News Update उदयपुर। जिले में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शाला दर्पण जिला रैंकिंग में उदयपुर को 33 जिलों में से 27वीं रैंक मिलने पर कलक्टर मेहता ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने परफॉर्म नहीं करने वाले अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।रैंकिंग पैरामीटर्स की समीक्षाबैठक में शाला दर्पण पोर्टल पर प्रदर्शन के लिए निर्धारित विभिन्न पैरामीटर्स की विस्तार से समीक्षा की गई। कोटड़ा और सलूम्बर ब्लॉक्स के सीबीईओ से अवार्ड एंट्री और पुस्तकालय से संबंधित पैरामीटर्स में शून्य प्रगति के कारण पूछे गए। जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि रैंकिंग सुधारने के लिए सभी स्तरों पर ठोस प्रयास आवश्यक हैं।आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यानकलक्टर मेहता ने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शक्ति दिवस, अपार आईडी, नामांकन, और जनाधार प्रमाणीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की। उन्होंने ब्लू और पिंक टेबलेट्स की रिपोर्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए।न्यून प्रगति वाले ब्लॉक्स को चेतावनीजिन ब्लॉक्स में प्रगति बेहद कम रही है, उनके सीबीईओ को प्रदर्शन सुधारने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। कलक्टर ने कहा कि लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थितबैठक में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, सीडीईओ महेन्द्र कुमार जैन, सभी सीबीईओ, तथा शिक्षा व संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर: डीएसटी व सूरजपोल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पर्यटकों को परेशान करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार मौसम विभाग का बुलेटिन जारी, 1 से 7 मई तक तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी, उदयपुर में धूलभरी आंधी व बिजली गिरने की चेतावनी