Site icon 24 News Update

फतहनगर में दो नाबालिग लड़कियां लापता

Advertisements

24 News Update उदयपुर. उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला आवरी माता मंदिर क्षेत्र का है, जहां हेमा कंवर (48) पत्नी श्रवणसिंह निवासी आवरी माता मंदिर, फतहनगर ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
दूसरा मामला वार्ड नंबर 17 फतहनगर का है, जहां संदीप यादव (38) पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 17, फतहनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए लापता हो गई।
दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल कालूलाल को सौंपी गई है।

Exit mobile version