24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे परसाद थाना क्षेत्र में हुए, जिनमें एक ट्रेलर ने कार और रोडवेज बस सहित छह से अधिक वाहनों को टक्कर मारी।
पहला हादसा परसाद थाने के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा कुछ ही दूरी पर परसाद पुलिया के पास हुआ, जहां एक अन्य ट्रेलर ने चार से अधिक वाहनों को रौंद डाला, जिनमें रोडवेज बस भी शामिल थी। इस हादसे में भी दो लोगों की जान चली गई।
हादसे में मरने वालों में तीन गुजरात के सूरत निवासी हैं – हरीश (पुत्र अमरावल), नीरज (पुत्र पारीख) और नीरज की पत्नी। एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायल मिनेश (पुत्र हरीश) और अमी (पत्नी नीरज) को उदयपुर रेफर किया गया है।
सराड़ा डीएसपी चांदमल सिंगारिया और एसएचओ उमेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया और हाईवे को देर रात क्लियर किया गया। मामले की जांच जारी है।
उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर दो भीषण हादसे, 4 की मौत, कई घायल

Advertisements
