Site icon 24 News Update

खेरवाड़ा में टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, कार ट्रेलर और ट्रक के बीच दब गई, एक युवक की मौत, पांच घायल

Advertisements

24 News update उदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल प्लाजा पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टोल पर कतार में खड़ी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ी और दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह पिचक गई।

इस दुर्घटना में सीकर निवासी गुलाब पुत्र नवलराम गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतक का शव कार की पिछली सीट में फंस गया था, जिसे करीब आधे घंटे की मशक्कत और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। कार चालक टोल टैक्स कटाने के लिए वाहन रोके खड़ा था, तभी पीछे से आए ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग सीकर जिले के निवासी थे और गुजरात के भावनगर में टाइल्स के व्यवसाय से जुड़े हुए बताए जाते हैं। वे अपने घर से काम पर लौट रहे थे।

घायलों के नाम

पुलिस और राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही खेरवाड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को खेरवाड़ा अस्पताल भिजवाया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

Exit mobile version