24 News Udpate उदयपुर। शहर में संगठित अपराधों में संलिप्त दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को सूरजपोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के निवासी हैं और हार्डकोर अपराधी अयुब शाह के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से एक सिंडिकेट चला रहे थे। वे आम नागरिकों को डराकर और धमकाकर अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे। इस मामले में थाना सूरजपोल के उप निरीक्षक महेश जोशी ने 2 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर अयुब शाह हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है और अपने अन्य दो साथियों – मोहम्मद जुबैर उर्फ बिट्टू और मोहम्मद बिलाल उर्फ डेविड – के साथ मिलकर संगठित सिंडिकेट बनाकर उद्यापन, धमकियों और अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सूरजपोल में प्रकरण संख्या 157/2025, धारा 112(2)(b), 111(3), 111(4), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी अयुब शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, वृताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, सूचना और तकनीकी सहयोग से शेष दो वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद बिलाल उर्फ डेविड (पुत्र मोहम्मद अकरम, उम्र 33 वर्ष, निवासी मस्तानबाबा कॉलोनी, मल्लातलाई) और मोहम्मद जुबैर उर्फ बिट्टू (पुत्र मोहम्मद युसूफ, उम्र 33 वर्ष, निवासी कॉमी एकता नगर, मल्लातलाई) शामिल हैं। दोनों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार, मोहम्मद बिलाल पर 16 प्रकरण, जबकि मोहम्मद जुबैर पर 21 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें अधिकतर गंभीर अपराध शामिल हैं। दोनों आरोपी थाना अम्बामाता के हिस्ट्रीशीटर घोषित अपराधी हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाधिकारी रतन सिंह के साथ उप निरीक्षक विरम सिंह, सहायक उप निरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल पवन (742), हितेन्द्र सिंह (3103), भावेश (98) और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल तथा अभिषेक शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading