Site icon 24 News Update

“दो दिवसीय सी.आर.ई. कार्यक्रम का समापन”

Advertisements

24newsupdarte उदयपुर। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी०आर०सी०), जयपुर व एनडीएफडीसी और डीईपीडब्ल्यूडी के सहयोग से दिव्य कला मेला नगर निगम टाउन हॉल ग्राउंड, उदयपुर के अन्तर्गत स्वलीनताग्रस्त बच्चों का आकलन, निदान तथा प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय सी.आर.ई. कार्यक्रम का हुआ समापन | कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एसबी नागर, डीन, माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी इवनिंग कॉलेज, जेआरएन राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी (राजस्थान) द्वार एएसडी की तंत्रिका संबंधी स्थितियां की जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम की सफलता पर सीआरसी जयपुर को बधाई दी | नवीन कुमार, सहायक प्रोफेसर, विशेष शिक्षा विभाग, माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाड़ा, राजस्थान द्वार स्वलीनताग्रस्त बच्चों की विकासात्मक स्थितियाँ के बारे में बताया| ए जयचंद्र, सहायक प्रोफेसर, वाक् और श्रवण, सीआरसी जयपुर के, द्वार स्वलीनताग्रस्त बच्चों में भाषा विकास की जानकारी दी | कार्यक्रम के समापन समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र दिए गए | कार्यक्रम की सफलता पर नीरज मधुकर जी मुख्य प्रबंधक सीआरसी जयपुर के, द्वार प्रसन्ना व्यक्ति की गई | कुलदीप सिंह कार्यक्रम समन्वक द्वार सभी का आभार व्यक्त किया गया |

Exit mobile version