24 News update उदयपुर. कृषि विज्ञान केंद्र बडगांव उदयपुर में राजस्थान में संकटग्रस्त औषधीय पौधों की सतत खेती पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड ने संयुक्त तत्वावधान से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आयुर्वेदिक चिकित्साल से डॉक्टर देवी चंद ने काली हल्दी का उपयोग तथा सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारियों का उपचार होता है एवम घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दी
विषय विशेषज्ञ डॉ दीपक कुमार ने काली हल्दी की बीमारी एवं कीटो रोगथम की जानकारी दी
विषय विशेषज्ञ डॉ जीवन राम ने फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की एवं काली हल्दी का दवाइयां मे उपयोग बताया
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ कविता गोयल ने काली हल्दी और औषधि पौधों को उगाने के तरीकों और किसानों को अधिक लाभ लेने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ पी. सी. भटनागर ने किसानों को संबोधित किया और आयुर्वेदिक औषधि के बारे में काफी जानकारी साझा की एवम अंत में किसानों को सर्टिफिकेट व बैग वितरण करके इस कार्यक्रम का समापन किया
कार्यक्रम में उदयपुर जिले के झाड़ोल ब्लॉक के 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। राजीव पाल परियोजना समन्वयक, कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड जयपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

