24 News Update Udaipur. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा एस.सी/एस.टी. एक्ट अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में वांछित चल रहे अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफतारी एवं प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रकरण संख्या 216/2025 धारा 316 (2),318 (2),319(2),336 (2),336 (3), 338,340(1),340(2).61 (2) भारतीय न्याया संहिता 2023 व धारा 3(1) (f) (g), 3(2)(Va) sc/st act थाना प्रतापनगर में श्री उमेश औझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के सुपरविजन में छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा प्रकरण में विगत चार माह से फरार चल रहे 2 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।घटना का विवरणः प्रार्थी दलीचंद पिता चुनाजी निवासी देवाली, दुर्गा कॉलोनी वार्ड नम्बर 1, नीमचखेडा थाना अम्बामाता द्वारा दिनांक 28.03.2025 को थाना प्रतापनगर पर रिपोर्ट पेश की गई कि अभियुक्तगण आयुष लौढा पुत्र स्व. श्री नीलम लोढा, राजेन्द्र सिंह देवडा निवासी लियो का गुढा, विरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. श्री नरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा प्रार्थी को स्वयं की ढीकली में 06 बीघा जमीन होना बता कर 2 करोड 33 लाख रूपये में सौदा तय कर प्रार्थी से 1 करोड 19 लाख रूपये फर्दन-फर्दन प्राप्त किए गए एवं स्वयं के डमी खातेदारों से प्रार्थी के नाम विक्रय इकरार किया गया। जब मौके पर प्रार्थी पक्ष गया तो मौके पर काबिज लोगों के द्वारा जमीन स्वयं की होना एवं जमीन को किसी को भी नहीं बेचना बताया गया ना ही किसी के पक्ष में स्वयं की जमीन का मुख्तियारनामा आम किया गया। अभियुक्तगणों के द्वारा अपने स्तर पर डमी खातेदारों को उप पंजीयन कार्यालय डूंगरपुर में लेकर जाकर फर्जी मुख्तियारनामा आम का निष्पादन करवाया गया एवं उसी कूट रचित मुख्तियारनामा आम के आधार पर प्रार्थी के पक्ष जमीन का विक्रय इकरार कर करोडो रूपये हडप कर धोखाधडी की गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 216/2025 धारा 316(2),318 (2) 319(2),336(2),336(3), 338,340(1), 340 (2), 61(2) बी.एन.एस 2023 व धारा 3(1)(f)(g), 3(2)(Va) sc/st act थाना प्रतापनगर पर दर्ज हो अनुसंधान श्री छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के द्वारा प्रारम्भ किया गया।उक्त प्रकरण में पूर्व में अभियुक्त 1. रोशनलाल भील 2. कल्याण सिंह 3. राजेन्द्र सिंह देवडा 4. राजू ननोमा 5. नारायण लाल व 6. हर्ष आर्य को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के आदेशानुसार केंदीय कारागृह उदयपुर में जमा करवाया जा चुका है।कार्यवाही का विवरणः- प्रकरण में मुख्य अभियुक्तगण आयुष लौढा पुत्र स्व. श्री नीलमलोढा व चेतन शर्मा पुत्र रामलाल शर्मा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विगत 04 माह से फरार चल रहे थे। अभियुक्त आयुष लौढा करोडों का घोटाला करने के बाद मौज मस्ती करने के लिए गोवा चला गया था जो दिनांक 16.08.2025 को कार में बैठकर अहमदाबाद से उदयपुर आ रहा था। जिसकी सूचना श्री छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व को मिलने पर उनके निर्देशन में गठित टीम द्वारा अभियुक्त की कार का प्राईवेट वाहन से पीछा किया गया। अभियुक्त अपने आप को बचाने के लिए फिल्मी स्टाईल में कार को भगाई। लेकिन पुलिसकर्मियों की सुझबुझ से अभियुक्त आयुष लोढा को मय कार के डिटेन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त दिनांक 21.08.2025 तक पुलिस रिमाण्ड पर चल रहा है एवं दुसरे अभियुक्त चेतन शर्मा को आज दिनांक 20.08.2025 को टीम द्वारा उदयापोल से डिटन कर गिरफतार किया गया है। अभियुक्तगण आयुष लौढा व चेतन शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एस.सी/एस.टी.वर्ग के लोगों की जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने के मामलों में संलिप्पत रहे है। आयुष लौढा थाना भूपालपुरा का हिस्ट्रीशीटर है।गिरफ्तार अभियुक्तगणः- आयुष लोढा पुत्र स्व. श्री नीलम निवासी मठपार्क के सामने, भूपालपुरा, उदयपुर।चेतन शर्मा पुत्र श्री रामलाल निवासी अमल का कांटा, सूरजपोल, उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्यः- छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व। विष्णु शर्मा कानि. 577। ऋतुराज सिंह कानि. 2842। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़क पर टेंट लगाकर किया अतिक्रमण, निगम ने दिए नोटिस,,,रामजी स्वीट्स,,,, जय भोले मिष्ठान भंडार.. ख़ुशीशाला’ : प्राथमिक शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य के लिए आरएससीईआरटी की बड़ी पहल