24 News Update निम्बाहेडा। अवैध खनन रोकने पर पटवारी के साथ मारपीट के मामले में कनेरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर मौके से एलएनटी, डम्पर, व जेसीबी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 15 फरवरी को बांगेडा घाटा के पटवारी सुनिल कुमार पुत्र जयकिशन सारण विश्नोई ने कनेरा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट देकर बताया कि 15 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे वह उसके साथी प्रवीण खीचड दोनो गांव दीपपुरा में गिरदावरी प कॉप कटिंग कार्य हेतु जा रहे थे। सरहद मौजा बांगेडा में चारागाह भुमी पर कुछ लोग जेसीबी व एलएनटी मशीन से मिटटी खोदकर डम्परों में भर रहे थे। उक्त अवैध खनन को रोकने के लिये गया व पर्चा मौका बना रहा था कि मोटर साईकिल से शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया तथा उसके साथ में गाली गलौच कर थप्पड़ मार दिये। थोडी देर बाद वहा पर राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया। जो आते ही गाली गलौच कर उसके साथी प्रवीण के थप्पड मारी। पर्चा मौका फाड़ कर राज्य कार्य में बाधा पहुंचाई। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।दौराने अनुसंधान प्रकरण में जिस स्थान से चरागाह भूमी से मिटटी खोदी जा रही थी। उस स्थान से जेसीबी, डम्बर तथा एलएनटी मशीन को जब्त किया गया। प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जाकर मारपीट करने वाले आरोपी 27 वर्षीय शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ व 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उनि, एएसआई महेन्द्र कुमार, प्रकाश, कानि. गोकुल व वासुदेव। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारत की पहली ट्रिपल-प्रोटेक्शन वॉल पुट्टी, न्युवोको ज़ीरो एम ट्रिपल शील्ड पुट्टी लॉन्च साहित्य की आलोचना के लिए आलोचक को न्याय का सहारा लेना चाहिए : प्रो हरेराम पाठक