Site icon 24 News Update

अवैध खनन रोकने पर पटवारी के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्त्तार, एलएनटी, डम्पर, व जेसीबी जब्त

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा। अवैध खनन रोकने पर पटवारी के साथ मारपीट के मामले में कनेरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर मौके से एलएनटी, डम्पर, व जेसीबी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 15 फरवरी को बांगेडा घाटा के पटवारी सुनिल कुमार पुत्र जयकिशन सारण विश्नोई ने कनेरा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट देकर बताया कि 15 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे वह उसके साथी प्रवीण खीचड दोनो गांव दीपपुरा में गिरदावरी प कॉप कटिंग कार्य हेतु जा रहे थे। सरहद मौजा बांगेडा में चारागाह भुमी पर कुछ लोग जेसीबी व एलएनटी मशीन से मिटटी खोदकर डम्परों में भर रहे थे। उक्त अवैध खनन को रोकने के लिये गया व पर्चा मौका बना रहा था कि मोटर साईकिल से शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया तथा उसके साथ में गाली गलौच कर थप्पड़ मार दिये। थोडी देर बाद वहा पर राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया। जो आते ही गाली गलौच कर उसके साथी प्रवीण के थप्पड मारी। पर्चा मौका फाड़ कर राज्य कार्य में बाधा पहुंचाई। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
दौराने अनुसंधान प्रकरण में जिस स्थान से चरागाह भूमी से मिटटी खोदी जा रही थी। उस स्थान से जेसीबी, डम्बर तथा एलएनटी मशीन को जब्त किया गया। प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जाकर मारपीट करने वाले आरोपी 27 वर्षीय शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ व 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उनि, एएसआई महेन्द्र कुमार, प्रकाश, कानि. गोकुल व वासुदेव।

Exit mobile version