24 News update udaipur थाना माण्डवा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और राजेन्द्र सिंह राठौड़, वृताधिकारी वृत्त कोटड़ा के सुपरविजन में, श्यामसिंह रत्नू, पुलिस निरीक्षक (प्रभारी डी.एस.टी.) व देवीलाल, थानाधिकारी माण्डवा मय टीम द्वारा 10 मार्च 2025 को नाकाबंदी के दौरान एक लाल रंग के ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 74.8.9660) को रोका गया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम अरमान पुत्र साहुन निवासी गुवालदा, थाना चौपानकी, जिला भिवाड़ी बताया। ट्रक में भरे सामान के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि उसमें खैर की गीली लकड़ी भरी हुई है। जब टीम ने ट्रक के ऊपर लगे तिरपाल को हटाकर देखा तो पाया कि ट्रक में डेढ़ फीट से लेकर पांच फीट तक की लंबाई के खैर की लकड़ी के गट्ठे भरे हुए थे। चालक से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पता चला कि चालक खैर की गीली लकड़ी (कुल वजन 6490 किलोग्राम) चोरी कर ले जा रहा था। इस पर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया और प्रकरण संख्या 16/2025 धारा 41, 42 राजस्थान वन अधिनियम व 303(2) बी.एन.एस. में दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त: अरमान पुत्र साहुन निवासी गुवालदा, थाना चौपानकी, जिला भिवाड़ी, राजस्थान टीम प्रभारी एवं सदस्य: डी.एस.टी. टीम: श्यामसिंह रत्नू, पुलिस निरीक्षक (प्रभारी डी.एस.टी.) करतारसिंह, हेड कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, हेड कांस्टेबल चन्द्र कुमार, कांस्टेबल थाना माण्डवा टीम: देवीलाल, थानाधिकारी, माण्डवा निलेश, कांस्टेबल (विशेष भूमिका) लक्ष्मण, कांस्टेबल अक्षय, कांस्टेबल सुरेन्द्र चालक, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैनम ने किया बेटी को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से बालिका शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन