ऐरवाल समाज का मुख्य धारा में लाने के लिए सभी प्रकार से हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर – ओम बिडला 24 News Update भीलवाड़ा ज़िले में प्रान्तीय ऐरवाल महासभा, राजस्थान के तत्वावधान में हाडौती संभाग का ऐरवाल समाज का प्रथम सामुदायिक/छात्रावास भवन का शिलान्यास लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य एवं प्रान्तीय ऐरवाल महासभा के अध्यक्ष जुगल सर एवं छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष सियाराम की अध्यक्षता में थेकडा का भैरूजी, कोटा में सम्पन्न में हुआ। समारोह में विशिष्ठ अतिथि अहिरवार समाज संघ, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सुर्यवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हनुमन्त सिंह, बोद्ध, राष्ट्रीय लीगल सैल प्रभारी एडवोकेट आर.आर. बाघ, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट, प्रभम भामाशाह एवं रैदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डां रामस्वरूप अहिरवार, प्रान्तीय ऐरवाल महासभा के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल धोलिया, संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र रेडिया, प्रान्तीय सचिव बाबूलाल अहिरवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधाकिशन खण्डिया आदि मंचासीन रहे।गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति त्रिवेणी संगम के सचिव जीवन ऐरवाल व उपाध्यक्ष भेरूलाल, कैलाश कवररलाल दीपक को समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वागत किया।मीडिया प्रभारी जीवन ऐरवाल प्रदेश अध्यक्ष जुगल सर ने साफा बंधवाकर कर स्वागत भी किया।प्रदेश अध्यक्ष जुगल सर ने बताया कि शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि स्पीकर ओम ने कहा कि ऐरवाल समाज से मेरा काफी नजदीक का सम्बन्ध रहा है, जिस प्रकार ऐरवाल समाज ने समय-समय और हर मौड पर मेरा सहयोग किया है, इएलिए मै सामुदायिक भवन पूरा होने तक हर प्रकार की मद्द करता रहूंगा। समारोह विशिष्ठ अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सुर्यवंशी ने कहा कि समाज को एकता के साथ कार्य करने की आवश्यता है और समाज को आपना राजनैतिक जनाधार तैयार करने के लिए हर मोर्चे पर समाज की भागीदारी आवश्यक है। राष्ट्रीय लीग सैल प्रभारी एडवोकेट आर.आर. बाघ ने ऐरवाल जाति को राजस्थान की सूची में जुडवाने हेतु प्रयास करने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे जुगल सर ने सभी समाज बन्धुओं को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की वही राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट ने छात्रावास निर्माण हेतु डोर-2-डोर सहयोग राशि एकत्रित करने की बात कही।मिडिया प्रभारी जीवन ऐरवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि स्पीकर ओम बिडला द्वारा सामुदायिक भवन/छात्रावास भवन का शिलान्यास समाज की गरिमामय उपस्थित फीता काटकर किया। शिलान्यास उपरान्त समाज भामाशहों द्वारा 25 लाख की घोषणा की गयी जिसमें जगदीश नरवर छबड़ा द्वारा 5 कमारे निर्माण वही बाबूलाल अहिरवार एवं जुगल सर द्वारा 2 कमरा, सचिव रामहेत नावलिया, रमेशचन्द खण्डिया, घनश्याम बसावडिया, सियाराम वर्मा, सत्यनारायण खण्डिया एवं मोहलाल धोलिया द्वारा 1-1 कमरा निर्माण की घोषणा की गयी।प्रदेश महामंत्री महावीर ऐरवाल ने बताया कि समारोह में राजस्थान भर से हजारों की संख्या में ऐरवाल समाज के महिला पुरूषों ने भाग लिया।शिलान्यास समारोह का मंच संचालन महावीर प्रसाद वर्मा, शिवराज नरवर व घनश्याम वर्मा द्वारा किया गया। अन्त में समारोह में उपस्थित अतिथिगणों एवं प्रतिभागियों का आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदयाल जग्रवाल द्वारा किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब व मीट दुकान पर ग्रामीणों का विरोध, कार्रवाई की मांग तेज पुरूष के बिना नारी अधुरी नारी के बिना परिवार अधूरा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने लिए तीन प्रण