24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के सलाटवाड़ा स्थित सोमपुरा समाज के सोमनाथ महादेव मंदिर में समाज द्वारा ढूंढोत्सव मनाया गया। ढूंढोत्सव अध्यक्ष हरिश्चंद्र सोमपुरा के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के छह परिवारों का ढूंढोत्सव कार्यक्रम पंडित संजय शुक्ला द्वारा किया गया। पंडित ने बताया कि जब सूर्य और चंद्र के बीच पृथ्वी आ जाती है और ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में होते हैं, तब चंद्र पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और चंद्र लाल दिखने लगता है, जो पूर्ण चंद्रग्रहण कहलाता है। जब ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में नहीं होते, तब चंद्र के कुछ हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, जो आंशिक चंद्रग्रहण होता है। मांद्ध चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होता है। इस ग्रहण पर तीनों ग्रह सीधी लाइन में नहीं होते और चंद्र पर पृथ्वी की सिर्फ हल्की सी छाया पड़ती है, जो कि चंद्रमा पर धूल की तरह दिखती है।अध्यक्ष हरिश्चंद्र सोमपुरा ने बताया कि होली का जन्म स्थान पूर्णिया, बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित प्रह्लाद स्तंभ पर ही होलिका दहन व हिरण्यकश्यप वध हुआ था। वहीं से होली की विश्वव्यापी परंपरा शुरू हुई थी और होली का दहन किया गया था। इस पावन पर्व पर समाज के सभी लोगों को सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भगवान से की गई।समाज की वरिष्ठ नागरिक गुलाबजी सोमपुरा ने कहा कि नई दुल्हन होली से पहले ही अपने ससुराल से मायके चली जाती है। ऐसी भी मान्यता है कि सास और बहू को साथ खड़े होकर होलिका दहन देखने से रिश्तों में खटास और मतभेद बढ़ जाते हैं।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक नंदलाल सोमपुरा, चंचरलाल सोमपुरा, बलदेव सोमपुरा, प्रकाश सोमपुरा, महेंद्र सोमपुरा, सुखदेव सोमपुरा, परमानंद सोमपुरा, हरिश्चंद्र सोमपुरा, मनोहरलाल सोमपुरा के अतिरिक्त सचिव सुभाष, कोषाध्यक्ष जलज सोमपुरा, गिरीश, नरेंद्र, जयेश, दीपक, संजय सोमपुरा के अतिरिक्त समाज के नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आस्था की अग्निपरीक्षा: कोकापुर में होली के अंगारों पर नंगे पांव चले ग्रामीण भीलूड़ा में पत्थर की राड़ में 31 जने घायल, दो गंभीर रूप से घायल