24 News Update उदयपुर | फाल्गुन मास की पूर्णिमा को 11 सदस्य द्वारा जनमत मंच का विधिवत गठन किया गया |संगठन का उद्द्देश्य समाज को शिक्षा के द्वारा नयी दिशा देना है | आये दिन देखने मैं अत है की परिवारवाद के चलते के बुराइया जन्म ले रही है | इसी विचार के साथ होली मिलन के अवसर पर आपस में विचार विमर्श किया। इस अवसर पर जनमत मंच के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति के संतुलन में पर्वत, वन और नदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में हिमालय, अरावली पर्वतमाला और नदियां केवल भौगोलिक संरचनाएं नहीं है, बल्कि हमारे जीवन की आधारशिला है। इनका संरक्षण हमारे वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आए दिन वनों की कटाई और पहाड़ों को काटा जा रहा है जो पर्यावरण के लिए सही नहीं है इसे रोका जाना चाहिए साथ ही पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि लोगों को समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि आज औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर डॉ. प्रियदर्शी ओझा ने बताया कि सामाजिक दृष्टि से स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रदूषण से बीमारियाँ बढ़ती हैं, जिससे जीवन स्तर प्रभावित होता है। आर्थिक दृष्टि से कृषि, उद्योग और पर्यटन जैसे क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। यदि संसाधनों का संरक्षण नहीं होगा तो आर्थिक विकास बाधित होगा। इस अवसर पर मंच की अनुराधा माथुर ने बताया कि राजनीतिक स्तर पर सरकार की नीतियाँ, कानून और अंतरराष्ट्रीय समझौते पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रभावी शासन और जनभागीदारी से ही टिकाऊ विकास संभव है। इस अवसर पर मंच के विनोद चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास से गहराई से जुड़ा है। हमें जागरूक होकर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। सामाजिक कार्यकर्ता शिरीष नाथ माथुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का आकर्षक उपाय है कि झीलों एवं तालाबों में कचरा न डालें, जल का संरक्षण कर वृक्ष लगाये एवं स्वच्छता बनाये रखे | कार्यक्रम का संचालन जनमत मंच के प्रवक्ता विशाल माथुर द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जगदीश मंदिर में ठाकुरजी संग गूंजी फाग की स्वर लहरियां, रंगों और भक्ति में डूबा उदयपुर प्रविण मसालेवाले ने सुहाना नूर रेंज लॉन्च की