24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं अदम्य साहस के प्रतीक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी तथा श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा नगर की मुख्य सब्जी मंडी स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार को नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा एवं सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने “नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहें”, “वंदे मातरम्” एवं “जय हिन्द” के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, साहस और त्याग के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं में राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना जगाई और विदेशी शासन के विरुद्ध संगठित संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया। नेताजी का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और देश के प्रति निष्ठा से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, प्रदीप मोदी, उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सोनी, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, सहित भाजपा एवं सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading