24 News update उदयपुर, 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर उपरना पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अस्थियों के विसर्जन के बाद पुष्कर पहुंचकर अतिथियों द्वारा डॉ. आंबेडकर के विचारों पर उद्बोधन दिया गया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक लाला सालवी, जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी, महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत, नरेंद्र मनौती, शैलेन्द्र घावरी, कांतिलाल बोड़ात, शेरसिंह राठौड़, भेरूलाल सालवी, सुरेन्द्र सोनी, प्रीतम सिंह चौहान और खुशलेन्द्र कुमावत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, समानता और शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ: अग्निवीरों को श्रद्धांजलि, शहर में बनेंगे नए फायर स्टेशन संत कंवरराम साहिब का 141वां जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया