24 News Update उदयपुर, 14 अप्रैल। संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत, उदयपुर द्वारा कोठीबाग स्थित मंदिर में संत कंवरराम साहिब का 141वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।पंचायत अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि आयोजन की शुरुआत कॉलोनी की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें संत कंवरराम साहिब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भक्ति गीतों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।भजन-कीर्तन के पश्चात विधिवत आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने पल्लव धारण कर सभी के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कुहर एवं कड़ावे के साथ हाथ प्रसादी का वितरण किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।इस अवसर पर पंचायत के संरक्षक प्रताप कारड़ा, खानपुर पंचायत अध्यक्ष किशन वाधवानी, किशन कटारिया, गोपीचंद रामेजा, पुष्पराज साहित्य, हरिराम राजानी, चंदलाल राजानी, नवीन कारड़ा, प्रताप वाधवानी, सुरेश साधवानी, अनिल रामेजा, महेश चावला, रवि कटारिया, शमन लाल, जानकी देवी, शांति देवी, ज्ञानी देवी, ज्योति खत्री, रोमा देवी, आशा देवी तलरेजा, जयवंती, अरुण कारड़ा, नरेश मंदवानी, राहुल कटारिया, सतीश कारड़ा, विजय कारड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के संरक्षक प्रताप कारड़ा द्वारा दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. आंबेडकर जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, विचारों को अपनाने का संदेश चंद्रशेखर जोशी अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान के राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त