24 News Update उदयपुर। जयपुर में नौकरी चले जाने के बाद आत्महत्या करने वाले दिवंगत निविदा नर्सिंग ऑफिसर दीपक खारवाल को उदयपुर में निविदा नर्सेज ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नर्सेज ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दीपक खारवाल की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।निविदा नर्सेज ने नौकरी बचाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चारपोटा एवं प्रदेश सचिव लालचंद ऐचरा के नेतृत्व में नर्सेज ने अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से सेवाएं बहाल करने की गुहार लगाई।नर्सेज एसोसिएशन ने मांग की कि जिन निविदा कर्मियों को हटाया गया है, उन्हें वापस सीएसआर रूल्स या यूटीबी के तहत नियुक्त कर सेवाएं बहाल की जाएं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।नर्सेज ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी संविदा कर्मचारी को हटाकर उसके स्थान पर दूसरे संविदा कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए। इसके बावजूद पिछले दो-तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे निविदा नर्सेज को नौकरी से हटा दिया गया है।आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के विभिन्न चिकित्सालयों में कार्यरत निविदा नर्सेज पिछले 17 दिनों से लगातार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से मिलकर नौकरी बचाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है।नर्सेज ने बताया कि कई चिकित्सालयों में उन्हें कार्य से हटा दिया गया है। बेरोजगार होने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले कई वर्षों से अल्प मानदेय पर मरीजों की सेवा की है और बाल गहन चिकित्सा इकाई (PICU), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU), मेडिकल आईसीयू (MICU) और ट्रॉमा आईसीयू जैसी संवेदनशील इकाइयों में सेवाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि बाल चिकित्सालय के कई कर्मचारियों ने एफबीएनसी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनिंग भी पूरी की है। वर्षों तक मरीजों की सेवा करने वाले नर्सेज अब स्वयं रोजगार और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान नर्सेज ने नारे लगाए— “न्याय दो, सम्मान दो, निविदा नर्सेज को पुनः रोजगार दो।” इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चारपोटा, प्रदेश सचिव लालचंद ऐचरा सहित बड़ी संख्या में निविदा नर्सेज मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतापनगर पुलिस की कार्रवाई: MLSU के आसपास घूमने वाले तीन मनचले गिरफ्तार, कार जब्त दुःख से संघर्ष कर ही महानता मिलती है : प्रशांत अग्रवाल ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम का समापन