कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने गुरुवार को विधानसभा में पर्ची के माध्यम से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था का मामला उठाते हुए राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण प्रणाली में काम में ली जाने वाली पोस मशीनों के खराब होने तथा तकनीकी बाधा के कारण माह फरवरी, 2025 में कई गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण समय पर नही होने से आमजन को हो रही समस्याओं के निराकरण करने के साथ वितरण की तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री ने सदन में समस्या के निराकरण करते हुए तिथि को बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने तिथि बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।विधायक कृपलानी ने विधानसभा में शून्य काल के दौरान गुरुवार को पर्ची के माध्यम से राज्य के समस्त जिलों के योजना से जुड़े लाभार्थियों को माह फरवरी, 2025 में आवंटित खाद्यान्न का तकनीकी समस्याओं के चलते पूर्ण रूप से वितरण नहीं हो पाने के कारण आमजन को भारी असुविधा हो रही है। कृपलानी ने सदन के माध्यम से कहा कि जनहित में खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह फरवरी, 2025 के अवशेष, अवितरित खाद्यान्न वितरण की मुख्य समस्या पोश मशीनों की तकनीकी में सुधार होने तक खाद्यान्न वितरण करने की अवधि जिसे 10 मार्च 2025 तक बढाई गयी थी, उसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाए जाने का आग्रह किया। जिस पर खाद्य मंत्री ने विधायक कृपलानी को विधानसभा में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इसी क्रम में खाद्य आपूर्ति विभाग ने वंचित परिवारों को राहत देते हुए माह फरवरी, 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने के आदेश जारी किए। इससे माह फरवरी, 2025 के खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित लाभार्थियों को अब 31 मार्च 2025 तक खाद्यान्न मिल सकेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट लि. द्वारा NCC, नवानिया को विकास हेतु सहयोग,शैक्षणिक संस्थानों के विकास में वंडर सीमेंट निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका – नितिन जैन सीएलजी बैठक तहसील सभागार में संपन्न हुई त्यौहारों को शांति एंव सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये