24 News Update जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली-अम्बाला रेलखण्ड के शाहाबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशनों पर नये इंटरलॉकिंग पैनल व अन्य तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर सांचलित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगीः- रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 31.05.26 व 02.06.26 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12984, चंडीगढ-अजमेर रेलसेवा दिनांक 01.06.26 व 03.06.26 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 06.06.26 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 20978, चंडीगढ-अजमेर रेलसेवा दिनांक 06.06.26 को रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)1 गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 30.05.26 से 04.06.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली-शकूरबस्ती- जाखल- धूरी-लुधियाना होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण करनाल एवं अम्बाला स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।2 गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी- अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 30.05.26 से 04.06.26 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धूरी-जाखल-शकूरबस्ती- दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अम्बाला व करनाल स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 14796, कालका-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 06.06.26 को कालका से प्रस्थान करेगी वह अम्बाला स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। रीशड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 30.05.26 से 04.06.26 तक गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 31.05.26 व 03.06.26 को चंडीगढ से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (4 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन उदयपुर सिटी – योगनगरी ऋषिकेश सहित 10 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार