उदयपुर, 29 मार्च। शहर से गांव तक संवेदनाओं की डोर जोड़ते हुए ग्राम बडंगा में रविवार को मानव सेवा का एक सशक्त उदाहरण देखने को मिला, जहां मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान ने राहत सामग्री वितरण शिविर आयोजित कर सैकड़ों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र अग्रवाल ‘मानव’ की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में कोषाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। ग्राम पंचायत धार के अंतर्गत बडंगा में आयोजित इस शिविर में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान 150 भोजन पैकेट (पूड़ी-सब्जी), 150 महिलाओं को बाल्टी और मग, 150 बेडशीट, 125 बच्चों को शर्ट और 125 टॉवेल का वितरण किया गया। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। शिविर प्रभारी कुलदीप शेखावत ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। संस्थान की ओर से शांताबाई, दिलीप सिंह, राजकुमार, दिनेश भोई, महेन्द्र जाट, नाहर सिंह और प्रकाश सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही। इस आयोजन ने न केवल जरूरतमंदों की तत्काल सहायता की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 15 दिन की कड़ी ट्रेनिंग का असर दिखा: पंच गौरव तैराकी शिविर के समापन पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उभरी नई प्रतिभाएं 27वें छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां, 101 कारीगरों की टीम तैयारियों में जुटी