24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा क्षेत्र के फुलिया कलां उपखंड में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी।कजोडिया गांव के आगे पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर बजरी से भरा एक डंपर आगे चल रहा था। उसके पीछे चल रहे आमली खेड़ा निवासी दंपति—हंसराज रैगर और उनकी पत्नी मंजू देवी—ने डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की।इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर आमली खेड़ा निवासी सुरेश मीणा सवार थे।टक्कर इतनी भीषण कि तीनों हुए गंभीर घायल हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों घायलों के पैरों में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आईं।वहीं हंसराज रैगर और मंजू देवी को देवली रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश मीणा ने तोड़ा दम फुलिया कलां थाना पुलिस ए एस आई प्रभू सिंह मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।।पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बच्चों के खेल से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत,कनेछन गांव में दो परिवारों के बीच झगड़ा बढ़ा, एक की जान गई, एक घायल रायला से उदलपुरा मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीरों को भारी परेशानीः,70 साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी