24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय 5 साल का मासूम बच्चा खुले पानी के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भूताला थाना क्षेत्र के घाटा गांव की है।बताया जा रहा है कि बच्चा रोज़ की तरह घर के बाहर खेल रहा था। करीब डेढ़ घंटे तक घर नहीं लौटने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के बाहर बने पानी के टैंक का ढक्कन खुला देख उन्होंने अंदर झांका, जहां बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ मिला। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।खेलते-खेलते हुआ हादसाथानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि मृतक की पहचान 5 वर्षीय गणेश पुत्र शंकर गमेती, निवासी घाटा गांव के रूप में हुई है। गणेश रोज़ की तरह खेल रहा था, लेकिन अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद खुले टैंक में उसका शव मिला।लापरवाही बनी हादसे की वजहपुलिस के अनुसार टैंक पूरी तरह खुला हुआ था। उस पर न तो ढक्कन लगा था और न ही किसी तरह का कवर रखा गया था। प्रथम दृष्टया लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।गांव में शोक की लहरमासूम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गणेश अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। परिवार में उसके तीन भाई-बहन हैं और पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने लोगों से अपील की है कि घरों के बाहर बने पानी के टैंकों को हमेशा ढककर रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी किसी मासूम की जान ले सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर एकलिंगपुरा से नादेश्वर जी तक रविवार को निकलेगी विशाल भगवा दुपहिया वाहन रेली राजस्थान ट्रैवल एंड टूरिज़्म फ़ेयर (RTTF) एक्सपो उदयपुर के दूसरे दिन दिखा जबरदस्त उत्साह, पर्यटन उद्योग में नए करारों पर मंथन