24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर और ग्रामीण अंचलों में नदियों के उफान पर आने और सड़कों के जलमग्न होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने उदयपुर जिले के लिए येलो अलर्ट, जबकि चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।ओवरफ्लो हुआ टीडी डेम, उफनती नदियों ने बढ़ाई चिंताअहमदाबाद हाईवे के पास स्थित टीडी डेम सोमवार सुबह बारिश के बीच छलक गया। डेम की भराव क्षमता 250 एमसीएफटी है और लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते इसमें पानी की तेज आवक देखी गई। इसके साथ ही झाड़ोल क्षेत्र में बदराणा नदी के उफान पर आने से ओगणा-झाड़ोल मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। नया पुल निर्माणाधीन है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सलूम्बर में सर्वाधिक 70 मिमी बारिशजल संसाधन विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8ः30 बजे तक बीते 24 घंटों में उदयपुर जिले के सलूम्बर में सर्वाधिक 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सेमारी (67 मिमी), उदयसागर (65 मिमी), ओगणा (64 मिमी), चंद्रभागा (60 मिमी), जेतपुरा व नंदसमंद (60 मिमी) में भी भारी बारिश हुई। झाड़ोल में 47 मिमी, खेरवाड़ा में 34 मिमी और केजर में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।स्कूलों में जलभराव, बस फंसी, छात्र हुए परेशानवल्लभनगर के खेताखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी दिक्कत हुई। ऋषभदेव और खेरवाड़ा क्षेत्र में छात्राएं छातों के सहारे स्कूल पहुंचती नजर आईं। वहीं मावली के बोयणा रेलवे अंडरब्रिज में आनंद विद्या भारती स्कूल की बस पानी में फंस गई, जिससे बच्चों में घबराहट फैल गई। राहगीरों ने ट्रैक्टर बुलाकर बस को सुरक्षित बाहर निकाला।बोलेरो पुलिया पर फंसी, दो युवक बहेरविवार शाम ओगणा-गोगुंदा मार्ग की पुलिया पर तेज बहाव के बीच एक बोलेरो चालक ने वाहन उतार दिया, जो बीच में बंद हो गया। ग्रामीणों की मदद से वाहन को पानी में धक्का देकर बाहर निकाला गया। वहीं झाड़ोल के वेलनिया गांव में दो युवक नदी में नहाते समय बह गए, जिन्हें कुछ दूरी पर सुरक्षित निकाल लिया गया।खेतों में पानी, सड़कों पर घुटनों तक जलभरावउदयपुर के समीप डबोक, मावली, घासा, पलाना सहित और आसपास के गांवों में सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। खेत जलमग्न हो गए और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन की अपीलमौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निचले इलाकों और बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और अत्यधिक सावधानी बरतें।अन्य जिलों में भी बारिश का असरभीलवाड़ा के चंद्रभागा में 60 मिमी, खारी बंध में 57 मिमी, गंगापुर में 54 मिमी बारिश हुई, जबकि अड़वार डैम, उमेदसागर और मेजा डैम में भी 15 से 24 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। जिले का औसत वर्षा आंकड़ा 27 मिमी रहा।चित्तौड़गढ़ में मातृकुंडिया में 51 मिमी, बसी डैम में 38 मिमी और ओरई डैम में 36 मिमी बारिश हुई।राजसमंद जिले में नंदसमंद में 60 मिमी, राजसमंद में 47 मिमी और चिकलियावास में 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शीर्ष 5 वर्षा वाले स्थान (14 जुलाई 2025):सलूम्बर (उदयपुर) – 70 मिमीसेमारी (उदयपुर) – 67 मिमीउदयसागर (उदयपुर) – 65 मिमीओगणा (उदयपुर) – 64 मिमीचंद्रभागा (भीलवाड़ा) – 60 मिमी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “ग्रीन सेवियर उदयपुर की बैठक में वानिकी कार्यों की रूपरेखा तय, ‘वन क्षेत्र में आग प्रबंधन’ पुस्तक पर हुई विशेष चर्चा” सुप्रीम कोर्ट पहुंची ‘उदयपुर फाइल्स’: दिल्ली हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ अर्जेंट सुनवाई की मांग, फिल्म की रिलीज पर फैसला जल्द