उदयपुर, 14 दिसंबर। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 से 26 दिसंबर तक चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला स्तरीय श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद उदयपुर एवं पंचायत समिति गिर्वा के संयुक्त तत्वावधान में बडबडेश्वर महादेव मंदिर परिसर, देवाली में संपन्न हुआ। अभियान में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमाराम, विकास अधिकारी अजीत कुमार मीणा, गिर्वा के पूर्व प्रधान तख्तसिंह शक्तावत एवं बड़गांव के पूर्व प्रधान खुबीलाल पालीवाल के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने श्रमदान किया।इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास फैले कचरे, प्लास्टिक थैलियों और अन्य अपशिष्ट को हटाकर व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही परिसर के समीप स्थित सामुदायिक भवन की सफाई कर उसे उपयोग योग्य बनाया गया। स्वच्छता की शपथ, जनसहभागिता पर जोरसाफ-सफाई के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाईकर्मियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। विधायक फूलसिंह मीणा ने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को सफल बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण, गांवों के बाजारों एवं सड़कों की नियमित सफाई, नालियों व सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग करें। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूदश्रमदान कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला परिषद प्रभारी यशवंत पूर्बिया, एमआईएस देवेन्द्र सिंह, पंचायत समिति गिर्वा के अतिरिक्त विकास अधिकारी भगवान लाल कुम्हार एवं नेतराम जोरवाल, गिर्वा ब्लॉक प्रभारी संजय राव, ब्लॉक समन्वयक चैतन्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “जमीन गरीब के बाप की नहीं तो किसी के बाप की नहीं” उदयपुर में कच्ची बस्ती आंदोलन के 50 वर्ष पूरे होने की तैयारी, संघर्ष का इतिहास जनता तक पहुंचेगा राष्ट्रसंत पुलक सागर ने ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ का अवलोकन, कृत्रिम अंग कार्यशाला का किया उद्घाटन