24 News Update उदयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा तिरूपति–हिसार–तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह विशेष रेलसेवा निर्धारित अवधि में कुल सात फेरे लगाएगी। रेलसेवा गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति–हिसार साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 31 दिसंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को तिरूपति से रात 23.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07718 हिसार–तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 04 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को हिसार से रात 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुंचेगी। यह विशेष रेलसेवा मार्ग में रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्री, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नूल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड़, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू एवं सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान तथा 02 पावरकार शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनुशासन, टीमवर्क व राष्ट्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका : प्रो. भगवती प्रसाद प्रो. महेंद्र सिंह ढाका को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने किया सेवामुक्त, जाँच समिति की अनुशंसा पर उठाया कड़ा कदम