Site icon 24 News Update

यात्रियों की सुविधा हेतु तिरूपति–हिसार–तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा तिरूपति–हिसार–तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह विशेष रेलसेवा निर्धारित अवधि में कुल सात फेरे लगाएगी। रेलसेवा गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति–हिसार साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 31 दिसंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को तिरूपति से रात 23.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07718 हिसार–तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 04 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को हिसार से रात 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुंचेगी। यह विशेष रेलसेवा मार्ग में रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्री, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नूल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड़, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू एवं सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान तथा 02 पावरकार शामिल हैं।

Exit mobile version