24 news update उदयपुर, 3 मई 2025।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और आमजन की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झाड़ोल थाना पुलिस ने हाईवे पर खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही 2 मई को नेशनल हाईवे पर की गई, जब ये युवक तेज रफ्तार में बिना किसी सुरक्षा के स्टंट करते पाए गए।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा और उनकी मोटरसाइकिलों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया। ये स्टंट आम राहगीरों और स्वयं आरोपियों के लिए भी गंभीर खतरा बन रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
- सुंदर पिता शांतिलाल, निवासी पातीवाखेवा, थाना बाघपुरा, उदयपुर
- जसपाल पिता रावजी, निवासी पालीयाखेड़ा, थाना बाघपुरा, उदयपुर
- किशन पिता गणेशलाल, निवासी पालीयाखेड़ा, थाना बाघपुरा, उदयपुर
इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती बंजना सुखवाल, वृताधिकारी माबोल श्री नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री फैलीराम एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया। टीम में स.उ.नि. श्री जगदीश कुमार, स.उ.नि. श्री दिनेश कुमार, तथा कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह (2358) और जितेन्द्र गवारिया (3359) शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के स्टंट कानूनन अपराध हैं और किसी भी स्थिति में इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.