24 news Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख). वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा द्वारा *CSR नींव इनिशिएटिव* के तहत आज दिनांक 12 से 14 नवंबर 2025 तक कम्पनी परिसर में आने वाले ट्रक चालकों हेतु *तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड श्री नितिन जैन एवं महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष श्री अभय कुमार संचेती द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।* श्री जैन ने शिविर का अवलोकन कर श्री संचेती से शिविर की जानकारी ली तथा वंडर सीमेंट के सभी ट्रांसपोटर्स, लॉजिस्टिक एवं सभी विभाग से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से आहृान किया कि वे अधिक से अधिक वाहन चालकों को इस शिविर से जोडकर उनका नेत्र परीक्षण करावें। *इस अवसर पर श्री जैन ने बताया कि कार्मिको एवं ट्रक चालकों की सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता है। शिविर के अंतर्गत सभी वाहन चालकों की आँखों की जांच कर निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जायेगा।* इस अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड से श्री मनोज शर्मा, श्री कपिल व्यास, श्री दुर्गादास राठोड, डॉ विश्वास जैन, श्री हेमेन्द्र सिंह झाला, श्री अखिलेश शाकद्वीपीय, श्री नागेंद्र सिंह चुण्डावत, श्री राजकुमार पाटीदार, श्री पुलकित खमेसरा, श्री विजय सिंह चुण्डावत सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। श्री संचेती ने वंडर सीमेंट द्वारा महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ को दिये गये बहुमुल्य सहयोग हेतु कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए युनिट हेड श्री नितिन जैन का आभार व्यक्त किया। शिविर का नियमित संचालन महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से सचिव श्री चन्द्रप्रकाश जैन, शिविर प्रभारी श्री राजेन्द्र संचेती एवं श्री रतन संचेती, ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री मनोज वैष्णव एवं श्रीमती शिवानी पांडे, शिविर सहयोगी श्री विनोद महरिया के संयोजन में किया जायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित खेत पर काम कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, मामला दर्ज