Site icon 24 News Update

बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से पर्स, सोने की बालियां और मोबाइल छीना, केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के व्यस्त सुरजपोल चौराहे पर देर रात झपटमारी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैदल जा रही महिला से पर्स, सोने की बालियां और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 28 मार्च की रात करीब 10:35 बजे की है। पीड़िता श्रीमती संगीता परमार (35) पत्नी भारतसिंह परमार, मूल निवासी सीहोर (मध्यप्रदेश) हाल निवासी सिद्धनाथ स्वपन सिटी, सुजालपुर मंडी अपने पति, रिश्तेदारों के साथ तोरण बावड़ी स्थित कैलाश होटल से खाना खाकर पैदल सुरजपोल की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे सुरजपोल चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 2 हजार रुपए नकद, सोने की एक जोड़ी बालियां और रेडमी नोट 13 मोबाइल था, जिसमें एयरटेल सिम लगी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि अंधेरा होने और घटना की तेजी के कारण वह आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई। मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 114/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई यशपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version