Site icon 24 News Update

टेंपो ड्राइवर से चाकू की नोक पर लूट, 4500 रुपए और मोबाइल छीना

Advertisements

24 News Update बांसवाड़ा। टेंपो चालक से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर चालक के गले पर चाकू रख दिया और उससे 4500 रुपए नकद व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार घटना नयागांव मार्ग स्थित Vagad Shri College के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। नवागांव निवासी टेंपो चालक नरेंद्रगिरि गोस्वामी (40) देर रात अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान Radha Bagh के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चालक के गले पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद 4500 रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार वहां पहुंच गया। उसे आते देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने बाइक सवार का मोबाइल लेकर अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 25 दिन पहले भी इसी स्थान पर एक मिल मजदूर से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई थी। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में दोबारा इसी इलाके में लूट की घटना होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है।

Exit mobile version