Site icon 24 News Update

बापू बाजार में स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने स्कूटी सवार महिला से पर्स छीनने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को परिवादी मोहम्मद अनिस पुत्र नयाज मोहम्मद, निवासी विजय सिंह पथिक नगर, सविना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से धोली बावड़ी से घर जा रहे थे। जब वे बापू बाजार पहुंचे, तभी एक युवक अपाची मोटरसाइकिल पर आया और उसकी पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया। हालांकि आरोपी इस प्रयास में सफल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। इस पर प्रकरण संख्या 135/2026 धारा 309(6) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोतीलाल उर्फ सोनू पुत्र कालू, उम्र 28 वर्ष, निवासी आमेटो का वास, थाना केलवाड़ा, जिला राजसमंद (हाल निवासी नारायण फार्म हाउस के पास, बड़गांव, उदयपुर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कार्रवाई में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के साथ उपनिरीक्षक राजेशपाल सिंह, कांस्टेबल पवन, करण सिंह एवं हितेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version