24 News Update Udaipur. शहर के चर्चित उर्मिला कंवर हत्याकांड में प्रतापनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों यशवर्धन चुंडावत और यशपाल सिंह झाला को गोवा से पकड़ा, जबकि तीसरे आरोपी विशाल शर्मा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। गोवा से पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान बचकर भागने का प्रयास करते हुए अंबाघाटी में गिर गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और उनकी गतिविधियों व लोकेशन के आधार पर अहम सुराग जुटाए गए। प्रतापनगर थाना पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर गोवा तक आरोपियों का पीछा किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
प्रतापनगर थाना सीआई अजय सिंह राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में यशवर्धन चुंडावत, यशपाल सिंह झाला और विशाल शर्मा शामिल हैं। यशवर्धन चुंडावत, यशपाल सिंह झाला का साला बताया गया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में किस आरोपी की क्या भूमिका रही, इसे लेकर जांच आगे बढ़ा रही है। डीएसपी छवि शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना 7 अगस्त की शाम को कपिल विहार में हुई। एक घर के बाहर 20 से 25 स्कॉर्पियो में सवार बदमाश पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उत्पात मचाया। शोर सुनकर घर से बाहर आई 52 वर्षीय उर्मिला कंवर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला को करीब 7 से 8 फीट तक घसीटते हुए ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण उर्मिला कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। 8 अगस्त को लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस को आरोपियों पर अवैध वसूली से जुड़ी शिकायतें भी दी गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे पैसों को लेकर चल रहा विवाद अहम वजह बताया जा रहा है। मृतका के परिवार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार उर्मिला कंवर के बेटे दिव्यराज सिंह के दोस्तों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में पहले झगड़ा हुआ और आरोपी पक्ष के घर तथा कार्यालय पर पथराव व तोड़फोड़ की गई थी। बताया गया कि 7 अगस्त को शाम करीब 4 बजे सवीना कृषि मंडी त कार रेंटल कार्यालय में तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद बेड़वास स्थित एक घर पर भी हमला किया गया। आरोप है कि इसी घटनाक्रम का बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष ने शाम को दिव्यराज सिंह के कपिल विहार स्थित घर को निशाना बनाया। इसी दौरान घर से बाहर आई उर्मिला कंवर को स्कॉर्पियो से कुचल दिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading