24 New sUpdate जयपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को जयपुर में हड़कंप मच गया। जयपुर कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल पहुंचते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।धमकी की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद डॉग स्क्वायड, एटीएस, एसडीआरएफ समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की टीमें सीएमओ पहुंचीं। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन लगभग 4 घंटे 30 मिनट तक चला। इस दौरान परिसर और आसपास के हिस्सों की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।पुलिस ने धमकी भरे कॉल की जांच करते हुए प्रताप नगर इलाके से लाला कोठयारी (38), निवासी सवाई माधोपुर को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। नशे में कॉल करने की बात सामने आईप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर नशे की हालत में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद ही धमकी के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। करीब साढ़े चार घंटे की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली, लेकिन धमकी भरे कॉल को लेकर पुलिस की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली मां पर ₹5000 का जुर्माना: अजमेर पॉक्सो कोर्ट की सख्त कार्रवाई