24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बांसवाड़ा मार्ग गमलेश्वर तालाब के सामने स्थित गमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात को यजमान शिवभक्त मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 756वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में यजमान शिवभक्त मंडल के सदस्यों ने भगवान रामजी व हनुमानजी का तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजन किया। मंडल के जितेन्द्र सुथार, उत्तम पंचाल ने गणपति पूजन, सरस्वती वंदना एवं जितेन्द्र सुथार ने हनुमानजी का आव्हान किया। मंडल के नरेश भट्ट शिवलहरी, धार्मिक पंचाल ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार, चेतन गोगरोत, जितेन्द्र कलाल, नरेन्द्र सोमपुरा, प्रीतम पंचाल सहित कलाकारों ने “ये चमक ये दमक फूलवन सी महक सब कुछ सरकार तुम्हीं से है…”, “तू ही रे तेरे बिना मैं कैसे जियूं…”, “मेरा भोला भंडारी करता नंदी की सवारी…”, “आवी सोना नी नगरी वारो देव मारो द्वारिका वारो…” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।रुद्र नीरज की ढोलक की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर ललित मिस्त्री, जगदीश सुथार, नरेंद्र पंचाल तथा ऑक्टोपैड पर जिग्नेश रावल ने संगत दी। अंत में नरेश भट्ट शिवलहरी व धार्मिक पंचाल टीम ने हनुमान चालीसा पाठ कर आरती उतारी व प्रसाद वितरण किया।इस अवसर पर बापूलाल पाटीदार, संकेत सोनी, जितेन्द्र भट्ट, उमेश कलाल, रोशन भट्ट सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन संस्कार के तहत एक जना गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज रामायण मनका 108 व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन