Site icon 24 News Update

चोरों ने बनाया बोरज माता मंदिर को निशाना — चांदी की मूर्ति व सोने के आभूषण चोरी

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती गोवाड़ी ग्राम पंचायत के पहाड़ी पर स्थित बोरज माता मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए मूर्ति व सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोरज माता मंदिर में देर रात करीब 1 बजे चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और मंदिर से चांदी की गणेश जी की मूर्ति, छत्र, सोने की बाली, पायल और तलवार सहित कई आभूषण चुराकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रातः जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची तथा वारदात की जांच प्रारंभ करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version