उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से भवन निर्माण सामग्री चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सामग्री और नगद राशि बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने प्रकरण संख्या 87/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस में कार्रवाई की। ऐसे हुआ खुलासा24 फरवरी 2026 को फेरणियो का गुड़ा, बड़गांव निवासी शम्भु लाल डांगी (36) ने रिपोर्ट दी कि बलिचा-कुण्डाल स्थित उसकी निर्माणाधीन साइट से लोहे के फर्मा और फेम प्लेट सहित अन्य सेंटिंग सामग्री चोरी हो रही है। साइट की देखरेख और मुनिम का काम करण डांगी को सौंपा गया था। आरोप है कि करण ने लेबर पुष्कर लाल के साथ मिलकर अलग-अलग समय पर पिकअप वाहन में सामग्री भरकर चोरी की और मादड़ी क्षेत्र में दलालों के माध्यम से बेच दी। चोरी का माल ऐसे बेचापुलिस जांच में सामने आया कि करण डांगी और पुष्कर लाल ने लक्ष्मण नाथ व भैरूलाल की मदद से चोरी की सामग्री मठ मादड़ी (प्रतापनगर) में भंगार व्यवसायी रतन लाल और उसके पुत्र सुनील को बेची।गिरफ्तार आरोपीकरण पिता रामलाल निवासी डांगी खेड़ा पलाना, पुष्कर लाल पिता हंसा जी निवासी लोसिंग घाटी का भीलवाड़ा, थाना गोगुंदा लक्ष्मण नाथ पिता हीरा नाथ निवासी रामनगर भुवाणा, थाना सुखेर भैरूलाल पिता डालू निवासी मठ मादड़ी, थाना प्रतापनगर रतन लाल पिता नाथू लाल निवासी मठ मादड़ी, थाना प्रतापनगर, सुनील पिता रतन लाल निवासी मठ मादड़ी, थाना प्रतापनगर, करण के विरुद्ध पूर्व में कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। पुष्कर लाल पर मारपीट का एक मामला दर्ज है। लक्ष्मण नाथ पर आबकारी अधिनियम का एक प्रकरण दर्ज है। भैरूलाल पर मारपीट और एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं। रतन लाल पर चोरी का माल खरीदने, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के चार प्रकरण दर्ज हैं। सुनील पर मारपीट का एक मामला दर्ज है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण, हैड कांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल दिनेश सिंह ने कार्रवाई में भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिना लाइसेंस 20 लाख के पटाखों का भंडारण पकड़ा, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीएई में एनएसएस विशेष शिविर के तहत गेम फेयर आयोजित