Site icon 24 News Update

अशोकनगर जैन मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर नगदी व चांदी के छत्र ले उड़े बदमाश

Advertisements

24 News update उदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में अशोक नगर स्थित जैन मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नगदी सहित चांदी के छत्र चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घटना 21 मार्च को रात को 12 बजे बाद से सुबह 3 बजे के बीच न्यू अशोक नगर, 100 फीट शोभागपुरा रोड स्थित मंदिर में हुई। मामले में नरेंद्र कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखी नगदी और चांदी के छत्र चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए) सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच राजेन्द्र कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया कि चांदी का छत्र करीब एक से डेढ़ किलो वजनी है। तिजोर से कितनी राशि गई इसकी गणना की जा रही है।

Exit mobile version