24 News Update उदयपुर. “द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट” द्वारा आयोजित वार्षिक ब्लैक एंड कलर बेल्ट वितरण समारोह एवं “उत्कृष्ट बालक-बालिका पुरस्कार 2025” का आयोजन आज अटल सभागार, सेक्टर 4, उदयपुर में अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे:🎖️ श्री ताराचंद जी जैन, माननीय विधायक, उदयपुर सिटी🎖️ श्री लक्ष्मण दास जी वैष्णव, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), उदयपुर🎖️ श्री के. के. गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, उदयपुर🎖️ श्री संजय जी चंदेल, प्रदेश प्रभारी आईटी, बीजेपी एसी मोर्चा, राजस्थान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेशवंदना के साथ हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर रेंशी हरीश सांवरिया की देखरेख में विद्यार्थियों द्वारा मार्शल आर्ट के शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिनमें आत्म-संरक्षण की तकनीकें, कातास (Katas), स्पार्रिंग (Sparring), एवं डेमो ब्रेकिंग शामिल थीं। दर्शकों ने बच्चों की ऊर्जा और तकनीकी दक्षता की भरपूर सराहना की। इस समारोह में ब्लैक बेल्ट उपाधि से कुल 13 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया:भव्य गर्ग, शनाया जैन, तेजस जैन, भविष्य जलानिया, विकास सालवी, हेमंत सालवी, कुणाल खनिवाल, दक्ष खनिवाल, हर्ष चौधरी, प्रगनय श्रीवास्तव, अविका भट्ट, देविका सिंह खींची और दीपिका नायक। इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा “उत्कृष्ट बालक-बालिका पुरस्कार 2025” से 7 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेल, शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास में उत्कृष्टता प्राप्त की:अभिजय गर्ग, कुणाल खनिवाल, दीपिका नायक, लारीशा मेनारिया, रिद्धिमा सोनी, वैभव लोहार और निधि सेन। रेंशी हरीश सांवरिया ने कहा कि “मार्शल आर्ट केवल खेल नहीं, यह जीवन जीने की एक शैली है — जो बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करती है।” कार्यक्रम का समापन वुमेन सेल्फ डिफेन्स की प्रस्तुतियों, आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रन फॉर इन्वायरमेंट से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का आगाज, फतहसागर की पाल से मोती मगरी तक मैराथन, जल व पर्यावरण बचाने की ली शपथ भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां शुरू, जगदीश मंदिर में पोस्टर विमोचन, इस बार विज्ञापनों पर रहेगी पाबंदी