24 News Update डूंगरपुर. डूंगरपुर जिले में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पांच महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सियालदरी गांव निवासी शंकर मीणा (40) अक्टूबर 2025 में हुए एक हादसे के बाद से कोमा में थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर मीणा अक्टूबर 2023 में बिलड़ी के पास एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनकी बाइक को टक्कर लगने से उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वे कोमा में चले गए थे।
हादसे के बाद परिजनों ने शंकर को बचाने के लिए कई अस्पतालों में उनका इलाज करवाया। पिछले कुछ समय से उन्हें घर पर ही रखकर उनकी देखभाल की जा रही थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
शुक्रवार को शंकर मीणा की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

