24 News update बांसवाड़ा। सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमानिया मोती गांव में एक नवविवाहित युवक ने शादी के अगले ही दिन आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय महेंद्र पुत्र मोहन पटेल का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। महेंद्र की शादी 10 अप्रैल को सज्जनगढ़ क्षेत्र के भूरादौड़ गांव की मंजूला गरासिया से हुई थी। शादी के बाद गुरुवार रात बारात लौट आई थी। दुल्हन के कुछ परिजन भी साथ आए थे, जो अगले दिन सुबह दुल्हन का आणा लेकर वापस लौट गए। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को महेंद्र ने खाना खाने के बाद बिना कुछ बताए घर से बाहर चला गया। उस समय उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थीं, जबकि पिता शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। आसपास के लोगों को बुलाकर ढूंढा गया और रात करीब 12 बजे महेंद्र का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांगड़तलाई चौकी प्रभारी एएसआई मगनलाल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता मोहन पटेल ने बताया कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था और महेंद्र का व्यवहार भी सामान्य था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देशभर में फैले नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश: आदिवासी क्षेत्रों से संचालित नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार शारदा नगर की पॉश कॉलोनी में सूना मकान बना निशाना, चोर ज्वेलरी और नकदी ले उड़े