उदयपुर, 19 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर मंगलवार को उदयपुर में विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन होगा। इसे लेकर सूरजपोल स्थित आरसीए खेल मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैदान और प्रवेश द्वार को आकर्षक रंगोली से सजाया जा रहा है। वहीं, पथ संचलन मार्ग पर विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

संघ के उदयपुर महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आरसीए खेल मैदान में होगी। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का संपत सुबह 7:45 बजे होगा। इसके बाद अतिथियों की ओर से शस्त्र पूजन किया जाएगा और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन में समाज के विशिष्ट जनों के बैठने के लिए मंच के दोनों ओर अलग व्यवस्था की गई है। संघ की ओर से समाजजनों सहित 30 विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है।

इन रास्तों से गुजरेगा पथ संचलन

विजयादशमी उत्सव के बाद सुबह 10:15 बजे पथ संचलन आरसीए खेल मैदान से रवाना होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचलन सुबह 10:19 बजे सूरजपोल, 10:25 बजे बैंक तिराहा-बापू बाजार, 10:27 बजे दिल्ली दरवाजा, 10:37 बजे हाथीपोल, 10:44 बजे चेतक चौराहा, 10:53 बजे कोर्ट चौराहा और 10:57 बजे शास्त्री चौराहा पहुंचेगा।

इसके बाद सुबह 11 बजे सभापति भवन, 11:02 बजे शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर और 11:07 बजे श्रमजीवी महाविद्यालय होते हुए संचलन वापस आरसीए खेल मैदान पहुंचेगा। मार्ग में विभिन्न समाजों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया जाएगा।

आरसीए परिसर में रहेगी पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग आरसीए परिसर में की जाएगी। आयोजकों ने सहभागियों से निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading